आगरा:
हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर कल स्पेशल जज एमपी/एमएलए माननीय लोकेश कुमार की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।
यह मामला किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथित अपमान से जुड़ा है।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रनौत के खिलाफ विशेष अदालत (एमपी/एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत) में एक मुकदमा दायर किया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि कंगना ने देश के किसानों और महात्मा गांधी का अपमान किया है।
इस मामले की 9 महीने तक चली सुनवाई के बाद माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत ने मुकदमे को खारिज कर दिया था।
इसके बाद, अधिवक्ता शर्मा ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सत्र न्यायालय में एक रिवीजन याचिका दायर की थी।
इसी याचिका पर अब कल सुनवाई होगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




