आगरा/प्रयागराज २१ मई ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी विजय मिश्रा को अपनी मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए अल्पकालिक पैरोल प्रदान की है। माफिया अतीक अहमद का करीबी वकील और उमेश पाल हत्याकांड में साजिश के आरोपी विजय मिश्रा वर्तमान में इटावा जेल में बंद है।
विजय मिश्रा की मां का निधन 10 मई को हुआ था। मां के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 23 मई को विजय मिश्रा ने इजाजत मांगी थी।
Also Read – थानाध्यक्ष अछनेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, अदालत के आदेशों की अवहेलना का मामला
जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने यह आदेश दिया है कि विजय मिश्रा को 26 मई की शाम पांच बजे तक इटावा जेल में सरेंडर करना होगा।
इस पैरोल से विजय मिश्रा अपनी मां के अंतिम संस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण रीति-रिवाजों में शामिल हो सकेगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)




