आगरा जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
आगरा ८ मई ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर जनपद न्यायाधीश आगरा मा. संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में जनपद में दिनांक दस मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त के परिपेक्ष में जनपद न्यायाधीश मा. संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में एवं मा. अमरजीत, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, आगरा तथा मा. डॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा की उपस्थिति में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।

बैठक में समस्त सिविल जज सीनियर एवं जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा उपस्थित समस्त सीनियर एवं जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक आधिकारिकगण को यह निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करे।
कम से कम दो बार सम्मन एवं नोटिसों की तामीला कराया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही पक्षकारों के बीच प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन करे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों पर शिथिलता बरते जाने एवं अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वाद के निस्तारण के दौरान किसी भी पक्ष का अहित न हो।
इसके अतिरिक्त मा. डॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा आगरा प्रशासन से यह अपील की गई है कि वादकारियो को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयास करें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026
- सीजेएम कोर्ट आगरा का सख्त फैसला: फर्जी दस्तावेजों से बिजली कनेक्शन मामले में टोरेंट पॉवर के महाप्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर के दिए आदेश - August 22, 2026




