आगरा ५ मई ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों के अपमान एवं राष्ट्रद्रोह के मामले में मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह तलब करने के मामले में आदेश करेंगे।
ज्ञातव्य है कि विगत 24 अप्रैल 25 को दोनों पक्षों की ओर से लिखित बहस प्रस्तुत करने के बाद मौखिक बहस भी की गई थी। कंगना रनौत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी ने बहस की थी।
Also Read – ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग को बढ़ावा देने वाली फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म से जुड़ा मामला।
उक्त केस के वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, आर एस मौर्य, राकेश नौहवार, राममोहन शर्मा, बी एस फौजदार, नवीन वर्मा, उमेश जोशी, राजेंद्र गुप्ता धीरज, अजय सागर सहित तमाम अधिवक्ताओं ने लंबी बहस की थी ।
कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आज की तिथि दिनांक 6 मई 25 तलबी आदेश के लिए नियत की थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिखाई सख्ती: डिजिटल वर्ल्ड के खिलाफ 1.17 लाख रुपये की आरसी जारी, जिलाधिकारी को वसूली के दिए आदेश - June 30, 2026
- 18 साल बाद विद्युत चोरी के मामले में आरोपी बरी, अदालत ने बिजली विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर की तीखी टिप्पणी - June 30, 2026
- अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को मिली जमानत, पीड़िता ने दिया पक्ष में बयान - June 30, 2026




