आगरा 27 फ़रवरी ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर एवं पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के विरुद्ध दायर अपील में गुरुवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी।
कोर्ट ने 12 मार्च की तिथि नियत कर दी है । उक्त तीनों नेताओं की ओर से पैरबी कर रहे वरिष्ठअधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एवं आर एस मौर्य ने बताया के कोर्ट में आज भी सुनवाई नहीं हो सकी । कोर्ट ने 12 मार्च 25 की तिथि नियत कर दी है ।
मामले के अनुसार 19 मई 2020 को थाना फतेहपुर सीकरी के एसआई जितेंद्र कुमार गौतम ने एफ आई आर दर्ज कराई कि उन्हें समय करीब 8:11 पर उन्हें सूचना मिली कि कुछ कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश में भरतपुर बॉर्डर पर बस प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर विश्वास करके जब पुलिस पहुंची तो उक्त स्थान पर 6 -7 कांग्रेस जन बसो को भगाने का प्रयास कर रहे थे।
Also Read – अपहरण एवं सामूहिक दुराचार आरोप में सात बरी

7:10 पर थाना हाजा महदऊ कटवा प्रवेश पर बसों को प्रवेश कराने को लेकर नारेबाजी करने लगे । सभी कांग्रेसी नेता मुंह पर मास्क नहीं लगाए हुए थे और ना ही उचित दूरी बनाए हुए थे ।
उक्त मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अर्जुन की कोर्ट में हुई थी ।
जिसमें कोर्ट ने दिनांक 29 अप्रैल 23 को तीनों नेताओं को साक्ष के अभाव में तथा गवाहों के बयानों में अंतर विरोध होने के कारण बरी कर दिया था। अभियोजन की ओर से उक्त निर्णय के विरुद्ध दिनांक 5 सितंबर.2023 को उक्त अपील दाखिल की थी जिसमें बहस होनी है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




