आगरा 27 नवंबर ।
घर में घुस मार पीट, तोड़फोड़ कें आरोप में विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्ष्रेत्र माननीय नीरज कुमार बख्शी ने एक पुलिस कर्मी सहित 6 को अदालत में तलब करने के आदेश दिये हैं ।
मामले के अनुसार वादनी मुकदमा श्रीमती नीरज पत्नी महेंद्र सिंह चौहान निवासनी न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी, रोहता, थाना सदर नें अपनें अधिवक्ता चौधरी समीर के माध्यम से अदालत में वरुण शर्मा, उसकी पत्नी श्रीमती सपना, अरुण शर्मा, जैकी शर्मा, श्याम तिवारी, एवं पुलिस कर्मी धर्मेंद्र के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि आरोपी वरुण शर्मा एवं उसकी पत्नी श्रीमती सपना ने 18 अप्रेल 21 को कालोनी की नाली बंद कर दी थी ।
जिससे वादनी के घर के सामने जल भराव का उसके द्वारा विरोध पर उन्होने वादनी के साथ मारपीट, गाली गलौज की। आरोपियो ने थल सेना में कार्यरत उसके पति महेंद्र सिंह चौहान के विरुद्ध भी फर्जी शिकायत कर दी।

पति के कमांडिंग ऑफिसर नें प्रशासन को पत्र प्रेषित कर शिकायत को गलत बताया। 6 सितम्बर 21 की रात्रि 9.30 बजें करीब आरोपियों ने वादनी के घर में घुस वादनी उसके बच्चों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ एवं लूट पाट की।
वादनी के परिवाद पर संज्ञान ले अदालत ने आरोपियों को घर में घुस मारपीट एवं तोड़फोड़ आरोप में ही अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




