आगरा/प्रयागराज 25 अक्टूबर ।
कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की सजा के खिलाफ अपील व ज़मानत पर सुनवाई 5 नवंबर को होगी।
शुक्रवार को यह प्रकरण पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लिस्ट हुआ। सोलंकी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जल्दी सुनवाई की मांग की थी।
Also Read – आगरा के डीजीसी सिविल ने डीएम से की शिकायत कि शासकीय मुकदमो में नहीँ हो रहीं ठोस पैरवी

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को जमानत पर 10 दिन के भीतर सुनवाई का निर्देश दिया था।
आदेश के परिपेक्ष्य में हाइकोर्ट में लिस्टिंग एप्लीकेशन डाली गई जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत पर सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तिथि नियत की है।
पूर्व में इस पर 6 नवंबर को सुनवाई होनी थी।
सोलंकी बंधुओं पर कानपुर की एक महिला का घर जलाने के केस में अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। जिसे उन्होंने अपील में चुनौती दी है।
सात साल की कैद की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग में राज्य सरकार ने भी शासकीय अपील दाखिल की है ।
कानपुर की अदालत ने इरफान व अन्य के विरुद्ध सात साल की सजा सुनाई थी।
अपील के लंबित रहने के दौरान ज़मानत पर रिहा करने की मांग की गई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: मदरसों की एटीएस जांच पर रोक लगाने से इनकार, याचिका खारिज - July 3, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश हुईं डीएम गौतमबुद्ध नगर, अदालत की अनदेखी पर मांगी बिना शर्त माफी - July 3, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: सार्वजनिक प्रयोजन के लिए धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण वैध, दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ याचिका खारिज - July 3, 2026




