आगरा 23 अक्टूबर ।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के प्रभु श्रीकृष्ण विग्रह के केस संख्या- 659/2023, श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड आदि में सर्वे पर बुधवार को सुनवाई टल गई।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि विपक्षी संख्या-2 प्रबंधन कमेटी जामा मस्जिद ने 10 अक्टूबर को सर्वे पर अपनी आपत्ति दाखिल कर दी थी।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने कैदियों को निःशुल्क एवं समय पर कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के लिए जारी किए दिशा निर्देश

जबकि विपक्षी संख्या- 3 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अभी तक जामा मस्जिद की सीढ़ियों के सर्वे पर अपनी आपत्ति दाखिल नहीं की है । इस कारण न्यायालय ने सभी विपक्षियों ने सर्वे पर अपनी अपनी आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम अवसर देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 12 नवंबर नियत की है ।
वादी अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने विपक्षी संख्या-2 जामा मस्जिद के सर्वे पर दाखिल आपत्ति के जवाब में अपनी लिखित बहस पत्रावली में दाखिल कर दी।
Also Read – कोलकाता मेट्रो रेल के लिए सीईसी की अनुमति के बिना पेड़ों को उखाड़ना/रोपना मना: सुप्रीम कोर्ट
श्रीकृष्ण विग्रह केस लघुवाद न्यायाधीश माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव के न्यायालय में विचाराधीन है।
आज बुधवार सुनवाई के दौरान वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- लूट और हत्या के प्रयास में आरोपी को सात वर्ष की कैद, पांच हजार का जुर्माना - August 27, 2026
- गिरोहबंद अधिनियम: साक्ष्य के अभाव में दो आरोपी 12 साल बाद बरी - August 27, 2026
- उपभोक्ता आयोग प्रथम का अहम फैसला: लोन चुकता होने के बाद मूल बैनामा वापस न करने पर पीएनबी पर लगाया दो लाख तीस हज़ार का जुर्माना - August 24, 2026




