आगरा 19 अक्टूबर ।
महिला से दुराचार का आपराधिक षड्यन्त्र रचने एवं धमकी देने के मामले में आरोपित बिजेंद्र सिंह पुत्र नत्थी सिंह निवासी भीम नगर थाना जगदीशपुरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर जिला जज माननीय विवेक संगल ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना जगदीशपुरा में दर्ज मामले के अनुसार वादनी का आरोप था कि उसके मायके में आरोपी बिजेंद्र का आना जाना था । उसकी मौसी का लड़का भोला भी उसके साथ आता था ।
Also Read – आगरा में टोरेंट पावर का गजब कारनामा

उन्होनें वादनी की माँ से वादनी के पति की बुराई कर दूरी बनवा झूँठी सहानुभति दर्शा वादनी से नजदीकी बढ़ा ली । जन्मदिन मनाने के बहाने होटल ले जा भोला ने वादनी के साथ दुराचार किया ।
उक्त मामले में आरोपी बिजेंद्र के विरुद्ध आपराधिक षड्यन्त्र एवं वादनी को धमकी देने का आरोप था।
Also Read – आगरा के सपा नेत्री एवं मेयर प्रत्याशी रही जूही प्रकाश की अग्रिम जमानत खारिज
जिला जज माननीय विवेक संगल ने अधिवक्ता राजेश वर्मा एवं अजय चौधरी के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- उपभोक्ता आयोग प्रथम का अहम फैसला: लोन चुकता होने के बाद मूल बैनामा वापस न करने पर पीएनबी पर लगाया दो लाख तीस हज़ार का जुर्माना - August 24, 2026
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026




