सात वर्ष से वादी एवं आरोपियो के मध्य चल रही थी दुश्मनी, कोई भी नहीं झुकने को तैयार
अधिवक्ताओं और कोर्ट के नरम रुख से दोनो के मध्य हुई सुलह
आगरा 08 अक्टूबर।
सात वर्ष से जिन्हें एक दूसरे की शक्ल से नफरत थीं, वह वकीलों के प्रयास से सुलह कर, आपस में गले मिल कर, हाथो में हाथ डाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से विदा हुये।
Also Read – सीजेआई चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट में महज 15 कार्य दिवस बाकी, इन अहम फैसलों पर करेंगे सुनवाई

मामले के अनुसार वादी मुकदमा कन्हैया सिकरवार ने वर्ष 2017 में आरोपी गगन यादव, अक्की एवं बलबंत के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा थाना ताजगंज में दर्ज कराया था ।
दोनों पक्षो के मध्य इतनी कटुता बढ़ गयी थी कि वह एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे। इतने वर्षों मे अपने मुकदमे की पैरवी के दौरान वह एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे।
लेकिन दोनो पक्षों के वकीलों राजीव दीक्षित एवम राम शर्मा के प्रयास से दोनो पक्षों ने सीजेएम की अदालत मे लंबित मुकदमें मे सुलह कर एक दूसरे से गले मिल हाथों मे हाथ डाल कर अदालत से रवाना हुये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




