आगरा 04 अक्टूबर।
विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय विनीता सिंह ने आदेश का पालन न करने पर थानाध्यक्ष एत्माददौला को नोटिस जारी किया है।
थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है कि वह सात अक्टूबर तक अपना लिखित स्पष्टीकरण और जांच आख्या पेश करना सुनिश्चित करें। अदालत में पत्रावली भंवर सिंह फौजदार बनाम उपेन्द्र सिंह में चार जनवरी 2022 से आख्या तलब की जा रही है। लेकिनआख्या पेश न करने के कारण मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

अदालत ने थानाध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि आपका यह कृत्य अत्यन्त आपत्तिजनक है एवं न्यायालय के आदेश के प्रति घोर लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण कार्यवाही दर्शित हो रही है।
अतः आपको आदेशित किया जाता है कि आप उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में न्यायालय के समक्ष दिनांक 07-10-2024 तक आपना लिखित स्पष्टीकरण व जांच आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- विवेचना में लापरवाही पर सहायक पुलिस आयुक्त के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, कोर्ट ने कहा- आरोपियों से मिले होने का अंदेशा - May 31, 2026
- जमीन का बैनामा करा बहन को 14 लाख से अधिक का बोगस चेक देने वाला भाई आगरा अदालत में तलब - May 31, 2026
- नाबालिग साली के अपहरण के आरोपी जीजा की संपत्ति कुर्क करने के आदेश, आगरा कोर्ट सख्त - May 31, 2026




