सुनवाई की अगली तिथि 11 अक्टूबर
आगरा 27 सितंबर ।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के केस संख्या-197/2024 श्रीभगवान श्री तेजोमहादेव@तेजोलिंग महादेव आदि बनाम सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार आदि की सुनवाई सिविल जज (जू०डि०)-6 माननीय शिखा सिंह के न्यायालय में हुई।
Also Read – आगरा कालेज प्राचार्य डा. अनुराग शुक्ला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछली तिथि 20 सितम्बर को विपक्षी संख्या- 3 अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षक पुरातत्ववेत्ता, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग आगरा सर्किल के केस को खारिज करने प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल की थी जिसपर आज विपक्षी संख्या-3 के अधिवक्ता ने जबाब दाखिल किया।

विपक्षी संख्या-4 महानिदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर शासकीय अधिवक्ता सूरज सिंह ने अपना जबाब दाखिल करने को माननीय न्यायालय से समय मांगा जिसे माननीय न्यायालय ने स्वीकारते हुए सुनवाई की अगली तिथि 11 अक्टूबर नियत की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




