आगरा 17 सितंबर ।
मोटर साईकिल चोरी एवं अन्य आरोप मे आरोपित पुष्पेंद्र उर्फ जीते पुत्र सौराज सिंह निवासी करभना थाना ताजगंज जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर एडीजे 26 माननीय अमरजीत ने रिहाई के आदेश दिये।

थाना बरहन में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा रविकांत 11 जुलाई 24 को मोटरसाइकिल द्वारा आगरा से अपने गांव माररहा जा रहा था।
Also Read - पुत्र एवम पुत्रवधू द्वारा उत्पीड़ित विधवा बुजुर्ग महिला को आगरा अदालत ने दी राहतसड़क पर अचानक कछुआ आने से उसकी मोटरसाइकिल फिसलने के कारण वह बेहोश हो गया ।
इसी बीच अज्ञात चोर उसकी मोटर साइकिल, मोबाइल एवं 4500 रुपये चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले वादी की मोटरसाइकिल बरामद की थी।
अदालत ने आरोपी के अधिवक्ता विमल बघेल एवं आकाश कुशवाह के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026







