आगरा / नई दिल्ली 11 सितंबर।
दिल्ली कोर्ट ने मंगलवार को बारामुल्ला के सांसद इंजीनियर राशिद को आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी।
पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज माननीय चंदर जीत सिंह ने राशिद को 02 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत दी है।
राशिद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हराया था।
Also Read - दहेज की मांग सिद्ध न होने पर धारा 304 बी के तहत दहेज हत्या के लिए दोषसिद्धि कायम नहीं रह सकती : सुप्रीम कोर्टउन्होंने बारामुल्ला लोकसभा क्षेत्र से दो लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
राशिद 2019 से जेल में है। उन पर NIA ने कथित आतंकी फंडिंग मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA ACT) के तहत आरोप लगाया है। वह वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है।
इससे पहले, अदालत ने राशिद को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने की अनुमति देने के लिए कस्टडी पैरोल दी थी।
जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 01 अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ये तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। परिणाम 08 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




