आगरा।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शारिब अली की अदालत ने अमानत में खयानत और अभद्रता के मामले में मैसर्स तपन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व जीएम मार्केटिंग को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने दोषी पर 2 करोड़ 20 लाख एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि में से 1 करोड़ 98 लाख रुपये बतौर प्रतिकर वादी को तथा शेष 22 लाख एक हजार रुपये राज्य सरकार के खाते में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
थाना न्यू आगरा में दर्ज मामले के अनुसार, मैसर्स तपन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, कुसुम विहार दयालबाग के निदेशक एवं शिखा एनक्लेव दयालबाग निवासी सुदीप गर्ग ने 12 मई 2017 को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि उनकी फर्म में यमुना विहार, थाना भजनपुरा (नई दिल्ली) निवासी अजय कुमार गुप्ता उर्फ अजय गोयल पुत्र स्व. राजकुमार गुप्ता जीएम मार्केटिंग के पद पर कार्यरत था।
Also Read – किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के दोषी को सात वर्ष का कारावास

उसे कंपनी की ओर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सेल्स एवं मार्केटिंग के कार्य के लिए अधिकृत किया गया था।
आरोप के मुताबिक, अजय कुमार गुप्ता ने इन राज्यों में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर और पार्टियों से कंपनी के नाम पर नकद धनराशि वसूल की, लेकिन 2 करोड़ 50 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए।
जब 12 मई 2017 को वादी ने उससे रकम जमा करने के लिए तगादा किया, तो वह अभद्रता करने लगा और हाथापाई पर उतारू हो गया।
Also Read – जनपद न्यायालय में 28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, यातायात चालानों का होगा निस्तारण
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन अधिकारी बृज मोहन कुशवाह ने वादी सुदीप गर्ग, व्यापारी सुभाष चंद, मैनेजर कमल जैन और उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश किया।
अभियोजन अधिकारी ने तर्क दिया कि आरोपी महाप्रबंधक मार्केटिंग जैसे जिम्मेदार पद पर था और उस पर सात राज्यों में कंपनी की तरफ से लेन-देन कर प्राप्त धन को कंपनी के खाते में स्थानांतरित करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसने नकद धनराशि प्राप्त कर 2 करोड़ 50 लाख रुपये की गड़बड़ी की।
अभियोजन के तर्कों और साक्ष्यों के आधार पर सीजेएम माननीय शारिब अली ने आरोपी को दोषी पाते हुए उक्त सजा एवं अर्थदंड से दंडित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




