आगरा।
आगरा की एक अदालत ने अश्लील हरकत, अपशब्द कहने और मारपीट करने के आरोप में फंसे एक व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे 14) माननीय ज्योत्सना सिंह की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को राहत दी और रिहाई के आदेश पारित किए।
थाना बरहन में दर्ज मुकदमे के अनुसार, वादिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जब वह अपने घर की छत पर टहल रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और गालियां दीं।
वादिया का यह भी आरोप था कि आरोपी ने उसकी बहन के खिलाफ भी आपत्तिजनक और गंदे आरोप लगाए। जब वादिया ने इन हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया।

इस प्रकरण में आरोपी करतार सिंह, पुत्र बाल मुकुंद वर्मा (निवासी नगला स्वरूप, थाना बरहन, जिला आगरा) की ओर से अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता झम्मन सिंह और स्नेह पांडेय ने अदालत के समक्ष अपने तर्क पेश किए और आरोपी को निर्दोष बताते हुए जमानत देने की अपील की।
अदालत ने बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद, तर्कों को स्वीकार करते हुए आरोपी करतार सिंह का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र मंजूर कर लिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- अश्लील हरकत और मारपीट के आरोपी को अदालत से मिली राहत, अग्रिम जमानत मंजूर - November 18, 2026
- गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन आरोपी बरी, विवेचना में लापरवाही पर तत्कालीन सीओ और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के आदेश - November 18, 2026
- सड़क हादसे में युवक की मौत: अदालत ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश - November 18, 2026




