सड़क हादसे में युवक की मौत: अदालत ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

आगरा की एक अदालत ने सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर कड़ा रुख अपनाया है।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) माननीय विनीता सिंह की अदालत ने थाना जगदीशपुरा पुलिस को दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना (जांच) करने के आदेश दिए हैं।

अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए मामले के अनुसार, वादी सत्तार खान (निवासी ग्राम अंगूठी, बिचपुरी, थाना जगदीशपुरा, आगरा) का पुत्र इरफान खान सुनारी चौराहे से अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान जब वह आरबीएस कॉलेज बिचपुरी के गेट के सामने पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 80 जीएफ 5096 के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए वादी के पुत्र की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

Also Read – जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम का एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स पर सख्त रुख, खराब फ्रिज मामले में परिवादी को मिला न्याय

वादी का आरोप है कि युवक की मौत के बाद भी थाना जगदीशपुरा पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।

पुलिस की इस कार्यप्रणाली के बाद वादी ने न्याय पाने के लिए अपने अधिवक्ता जैकी सिंह के माध्यम से अदालत में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

अदालत ने वादी के अधिवक्ता जैकी सिंह के तर्कों को विस्तार से सुना और मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को कड़े निर्देश दिए।

अदालत ने आदेशित किया है कि दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल के नंबर (यूपी 80 जीएफ 5096) के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की उचित विवेचना की जाए।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “सड़क हादसे में युवक की मौत: अदालत ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *