उपभोक्ता आयोग प्रथम के प्रयासों से हुआ समझौता, मोशन एकेडमी ने छात्रा के परिजनों को लौटाए 44,000/- रुपये

उपभोक्ता मामले न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग- प्रथम, आगरा ने कोचिंग फीस वापसी से जुड़े एक मामले का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कर दिया है।

इस मामले के अनुसार परिवादिनी ललिता भिन्दिया ने अपने नाबालिग पुत्र सिद्धार्थ धावल की मेडिकल नीट प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए मोशन एकेडमी (ताज नगरी शाखा, आगरा) में 12 अप्रैल 2026 को 50,000/- रुपये की फीस जमा की थी।

शिकायत के अनुसार, पढ़ाई समझ में न आने के कारण प्रवेश के मात्र छह दिन बाद ही (19 अप्रैल 2026) परिवादिनी ने अपने पुत्र का एडमिशन रद्द करवाकर 45,000/- रुपये रिफंड करने का प्रार्थना पत्र दिया था।

मोशन एकेडमी प्रबंधन द्वारा शुरुआत में 45 दिन की रिफंड पॉलिसी का हवाला दिया गया, लेकिन बाद में फीस लौटाने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया गया। इस सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार के खिलाफ परिवादिनी ने उपभोक्ता आयोग में परिवाद (संख्या- 140/2026) दायर किया था।

17 जुलाई 2026 को मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए आयोग के माननीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह ने इसे प्रथम दृष्टया सेवा में कमी का मामला माना और मोशन एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर व मैनेजर को नोटिस जारी किया था।

आयोग की सख्ती के बाद 18 सितंबर 2026 को दोनों पक्षों के बीच आयोग के बाहर 44,000/- रुपये की राशि पर आपसी सुलह हो गई।

प्रतिपक्षी मोशन एकेडमी की ओर से 15 सितंबर 2026 की तिथि वाला 44,000/- रुपये का एचडीएफसी बैंक का डिमांड ड्राफ्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आयोग ने सन्धि पत्र (समझौते) को स्वीकार करते हुए परिवाद को निस्तारित कर दिया है इसके बाद आयोग के खाते में धनराशि आने के बाद 44,000/- रुपये का एकाउंट पेयी चेक परिवादिनी ललिता भिन्दिया को अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह द्वारा प्रदान किया गया ।

परिवादिनी ने धनराशि प्राप्त होने पर आयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए अपना आभार और खुशी व्यक्त की है ।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin & Channel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “उपभोक्ता आयोग प्रथम के प्रयासों से हुआ समझौता, मोशन एकेडमी ने छात्रा के परिजनों को लौटाए 44,000/- रुपये”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *