आगरा 14अक्टूबर ।
स्पेशल जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र माननीय रणवीर सिंह ने थाना जगदीशपुरा के एक मामले में अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर गाली गलौज करने तथा तोड़फोड़ एवं लूट करने के आरोप में दिनेश कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा सौरभ कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा को तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी तथा विनोद कुमार कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, टीकम उर्फ प्रीतम सिंह कुशवाहा को लूट तोड़फोड़ एवम जान से मारने की धमकी के आरोप में तलब कर 30 अक्टूबर 2024 को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश किये हैं ।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने सिंधी दूरदर्शन चैनल की याचिका खारिज की

अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 24 जून 2017 की रात को 9:00 बजे वह अपने चेंबर में बैठे हुए थे उनके पास सुधीर जैन एडवोकेट, धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट तथा दो मुवक्किल भी मौजूद थे तभी आरोपीगण दिनेश कुशवाहा, विनोद कुमार कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा पुत्रगण श्याम सिंह कुशवाहा एवं टीकम उर्फ प्रीतम सिंह कुशवाह, लाखन सिंह कुशवाहा पुत्र हजारीलाल निवासीगण सब्जी मंडी बोदला चौराहा जगदीशपुरा एक साथ एक राय होकर चेंबर में घुस आए और मां बहन की गालियां देते हुए घुसते ही चेंबर में तोड़फोड़ शुरू कर दी अन्य अधिवक्ता गण एवम अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो दिनेश कुशवाहा ने रिवाल्वर तान दी ।
विनोद कुशवाहा रिंकू कुशवाहा और टीकम गण प्रीतम सिंह कुशवाहा ने अधिवक्ता के घर की अलमारी तोड़ दी तथा अधिवक्ता की पत्नी के करीब 3:50 लाख रुपए के जेवरात और ₹80,000/- नगद अलमारी से जबरन लूट लिए और तथा जबरन रिवाल्वर की नोक पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए ।
सभी आरोपीगण एक मेटाडोर में चेंबर का सारा सामान एव घर का सारा सामान लूटकर ले गए । थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की कोर्ट ने अधिवक्ता के बयानों तथा गवाहों के बयानों के आधार पर उपरोक्त आरोपी गणों को तलब करने का आदेश किया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




