आगरा।
अदालत ने दहेज उत्पीड़न के चलते घर से निकाली गई महिला और उसकी पुत्री को बड़ी राहत देते हुए सेना में कार्यरत पति को 20 हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण देने के आदेश पारित किए हैं।
नोटिस और समन के बावजूद पति के न्यायालय में हाजिर न होने पर अदालत ने यह एकपक्षीय आदेश सुनाया।
मामले के अनुसार, थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाह वर्ष 2021 में विदिशा (मध्य प्रदेश) निवासी और सेना में कार्यरत युवक के साथ हुआ था।
वादिया का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से पति और अन्य ससुरालिजन संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।
Also Read – पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी

मांग पूरी न होने पर ससुरालिजनों ने वर्ष 2024 में वादिया को उसकी पुत्री सहित घर से निकाल दिया।
इसके बाद वादिया ने स्वयं और अपनी पुत्री के भरण-पोषण के लिए अधिवक्ता के.पी. सिंह चौहान और सुमित चौहान के माध्यम से अदालत में वाद दायर किया।
न्यायालय ने सेना में कार्यरत पति को अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किया और उसकी यूनिट में भी सूचना भिजवाई।
इसके बावजूद विपक्षी पति अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। वादिया के अधिवक्ताओं के तर्कों से सहमत होते हुए अदालत ने एकपक्षीय आदेश पारित कर पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण हेतु 20 हजार रुपये प्रतिमाह अदा करने का निर्देश दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




