आगरा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, आगरा परिसर में एक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और एक स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास का संचालन किया गया।
इसमें उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास करने से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त रहता है और सदैव ऊर्जावान बना रहता है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश माननीय पुष्कर उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शारिब अली और पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय पंकज कुमार-प्रथम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इनके अतिरिक्त न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, योग अध्यापक लाल सिंह चाहर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का दृढ़ संकल्प लिया। इसके साथ ही सभी के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया गया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




