वीरेंद्र कुमार दीक्षित बने जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व), संभाला कार्यभार

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

एमजी रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार दीक्षित को जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व), कमिश्नरी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा जारी आदेश के बाद उन्होंने कमिश्नरी में डीजीसी (राजस्व) का पदभार ग्रहण कर लिया है।

वीरपाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद हुई नियुक्ति

यह पद जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) वीरपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुआ था।

वीरपाल सिंह जून 2018 में इस पद पर नियुक्त हुए थे और लगभग आठ वर्षों तक अपनी सेवाएँ देने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु वीरेंद्र कुमार दीक्षित को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

अनुभवी हैं वीरेंद्र दीक्षित:

नवनियुक्त डीजीसी (राजस्व) वीरेंद्र कुमार दीक्षित को कानूनी मामलों का गहरा अनुभव है।

वह वर्ष 2017 से अब तक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) के पद पर कार्यरत थे।

उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें यह नई और महत्वपूर्ण तैनाती प्रदान की है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद वीरेंद्र दीक्षित को साथी अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *