आगरा /प्रयागराज ।
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।
जस्टिस अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष यह सुनवाई लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, हाईकोर्ट इस विवाद से जुड़ी हिन्दू पक्ष की 18 याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई कर रहा है।

सुनवाई के बाद, कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। कोर्ट लगातार इन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है ताकि इस बहुप्रतीक्षित मामले में जल्द से जल्द कोई निष्कर्ष निकाला जा सके।
यह मामला मथुरा की सिविल कोर्ट में चल रहे विवादों को हाईकोर्ट में चुनौती देने से संबंधित है, जिसमें हिन्दू पक्ष जन्मस्थान पर मालिकाना हक और ईदगाह को हटाने की मांग कर रहा है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
Latest posts by मनीष वर्मा (see all)
- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026
- 11885 बोतल कोडीन कफ सीरप की तस्करी के आरोपियों को राहत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत - February 4, 2026








1 thought on “श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे चली सुनवाई, अगली तारीख 12 दिसंबर तय”