आगरा 06 दिसम्बर ।
घर में घुस मारपीट, अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट में आरोपित जितेंद्र सिंह, रवि, रंजीत, श्रीमती तारा देवी, श्रीमती सर्वेश, सूरज एवं शत्रुघ्न निवासी सोहल्ला, थाना सदर को सबूत के अभाव में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय परवेज अख्तर ने बरी करने के आदेश दिये हैं।
Also Read – गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की जमानत स्वीकृत

थाना सदर में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा ने थाने पर तहरीर दे आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व रंजिश वश 17 अगस्त 2016 की शाम 6 बजे लाठी, डंडे एवं अन्य हथियार ले वादी के घर में घुस आये। आरोपियों एवं उनके परिवार की महिलाओं ने गाली गलौज, मारपीट के साथ वादी की बहनों के वस्त्र फाड़ उनसे साथ अश्लील हरकत की।
उक्त मामलें में वादी, पीड़िता सहित 9 गवाह अदालत में पेश किये गए ।
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय परवेज अख्तर ने आरोपियो के अधिवक्ता चरन सिंह के तर्क एवं सबूत के अभाव में आरोपियों को बरी करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







