आगरा: १४ अगस्त ।
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के आगामी पर्वों को देखते हुए, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आगरा के न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सेनानायक, चौथी वाहिनी, यूपीएसएसएफ के आदेशों का पालन करते हुए, आज 14 अगस्त 2025 को संयुक्त रूप से विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया।
Also Read – नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो दोषियों को तीन साल की सज़ा

यूपीएसएसएफ के प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव और जनपदीय पुलिस निरीक्षक गंगासागर के नेतृत्व में एक टीम ने पूरे न्यायालय परिसर में गश्त की। इस दौरान एंटी-सैबोटॉज चेकिंग और बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) चेकिंग भी की गई।

सुरक्षा दल ने न्यायालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। आने-जाने वाले सभी लोगों की गहन तलाशी और फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह कदम त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की संभावित खतरे से निपटने और परिसर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







