आगरा:
एक 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शिकायत पर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम ) ने 31 लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के आभूषण हड़पने के आरोप में दो भाइयों, सत्य प्रकाश कोठारी और कृष्ण कुमार कोठारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ये दोनों मधु नगर, थाना सदर के निवासी हैं।
मामला न्यू आगरा के खंदारी क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती सुमन बोहरा पत्नी स्व. अनिल सिंह बोहरा का है। उन्होंने अपने अधिवक्ता अशोक कुमार तिलक के माध्यम से अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया था।
Also Read – बलात्कार, धोखाधड़ी और मारपीट के आरोपी को अदालत ने किया बरी

शिकायत के अनुसार, उनके पति, जो नगों और आभूषणों का व्यवसाय करते थे, की 2022 में कैंसर से मृत्यु हो गई थी। उनके पति के आरोपियों के साथ व्यावसायिक संबंध थे।
सुमन बोहरा ने आरोप लगाया कि सत्य प्रकाश और कृष्ण कुमार ने उनके पति के 31 लाख रुपये और 15 लाख रुपये के आभूषण और नग हड़प लिए।
उनके पति ने अपने जीवनकाल में कई बार इन पैसों और आभूषणों की वापसी के लिए तकादा किया, लेकिन आरोपियों ने कुछ भी वापस नहीं किया।
इसके बजाय, उन्होंने सुमन बोहरा के बेटे और पोते को भी जान से मारने की धमकी दी।
सीजेएम ने न्यू आगरा के थानाध्यक्ष को इन दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच करने का आदेश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







