आगरा कैंट से प्रयागराज जाने के लिये ऑन लाइन टिकट कराया था बुक
ट्रांजेक्शन फेल हो जाने के कारण टिकट नहीं हुई बुक, परन्तु खाते से कट गए थे 783/- रुपये
आगरा 11 अप्रैल ।
तीन माह बाद भी रेलवे विभाग द्वारा 783/- रुपये रिटर्न नहीँ करने पर पीड़ित की तरफ से रेलवे विभाग को लीगल नोटिस प्रेषित किया है ।
मामले के अनुसार प्रमोद कुमार अग्रवाल द्वारा प्रबंधक कन्फर्म टिकट ऑनलाइन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं मंडलीय रेल प्रबंधक आगरा कैंट को लीगल नोटिस प्रेषित कर कथन किया कि उनके पक्ष कार गिरधारी लाल चौरसिया ने 28 दिसम्बर 24 को आगरा कैंट से प्रयागराज हेतु दो टिकट ऑन लाईन बुक कराई थी।
रिजर्वेशन कराते समय उनकें खाते से 783 रुपये कट गये लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो जाने के कारण टिकट बुक नहीँ हुई।
टिकट की धनराशि की वापसी हेतु कई बार ई मेल भेजें ,तीन माह में भी राशि वापस नहीं करनें पर विपक्षियों को लीगल नोटिस प्रेषित किया गया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026








1 thought on “783/- रुपये रिटर्न नहीं करने पर रेलवे विभाग को दिया नोटिस”