विजय नगर कॉलोनी में निर्मल कौर नामक महिला का 16 फरवरी 23 को मिला था नरकंकाल, मृतका एकांकी जीवन करती थी व्यतीत
मृतका के भतीजे ने उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आरोपियों को दिये थे प्रपत्र
वादी को घर खाली करने की दी थी धमकी
आगरा २९ अप्रैल ।
धोखाधड़ी एवं अन्य धारा में आरोपित नितिन गुप्ता, सतेंद्र सिंह एवं शैलेश कुमार के विरुद्ध सीजेएम ने गैर जमानतीय वारंट जारी कर गिरफ्तारी के थानाध्यक्ष हरीपर्वत को आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा की बुआ निर्मल कौर 67, उत्तर विजय नगर कॉलोनी में रह कर एकांकी जीवन व्यतीत करती थी। उनके अडोस पड़ोस में भी किसी से ज्यादा सम्बंध नहीँ थे। 16 फरवरी 2023 को वादी मुकदमा के पिता रनवीर सिंह दिल्ली से अपनी बहन निर्मल कौर से मिलने आगरा आये थे ।
Also Read – आगरा स्थाई लोक अदालत ने किया जलसंस्थान द्वारा बकाया नोटिस निरस्त, 10 हजार क्षतिपूर्ति दिलाने के दिए आदेश
देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ घर से मृतका निर्मल कौर का कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। रिपोर्ट में मृतका की मौत तीन माह पूर्व होना दर्शाया गया था। वादी मुकदमा ने अपनी बुआ का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आरोपियो को अभिलेख दिये थे।
कुछ दिन बाद आरोपियों ने कोठी के बाहर कोठी विवादित होने के बैनर लगा दिये। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा मृतका ने उनके नाम कोठी की वसीयत कर दी थी।आरोपियो द्वारा वादी को कोठी खाली करने की धमकी दी थी।जांच में वसीयत फर्जी पाई गई थी। वादी द्वारा आरोपियो के विरुद्ध थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया था ।
आरोपियों द्वारा अदालत में हाजिर नहीँ होने पर सीजेएम माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में हाजिर कराने के थानाध्यक्ष हरीपर्वत को निर्देश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







