सुबह 10.30 बजे दीवानी परिसर में जिला जज द्वारा किया जाएगा उद्घाटन
आगरा ९ मई ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश आगरा के जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में जनपद आगरा में दस मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
माननीय डॉ दिव्यानंद द्विवेदी अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय संजय कुमार मलिक, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा महोदय के करकमलों के द्वारा प्रातः 10:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर आगरा के गेट संख्या एक के समीप स्थित पार्किंग स्थल में किया जाएगा।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट संभल हिंसा से जुड़ी खबर

साथ ही यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में, समस्त बैंक, फाइनेंस कंपनी, मोटर वाहनों के चालान एवं जनपद आगरा की समस्त न्यायालयों में, एमएसीटी कोर्ट, वर्चुअल कोर्ट, लारा कोर्ट वाणिज्य न्यायालय, उपभोक्ता फोरम एवं समस्त बीडीओ कार्यालय, तहसील अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय सभी स्थानों में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों एवं मामलों के निस्तारण के लिए सभी कार्यालय खुले रहेंगे, वादकारी अपने वादो का निस्तारण संबंधित विभाग के कार्यालय में उपस्थित होकर करा सकता है।
इसके अतिरिक्त माननीय डॉ दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा आगरा प्रशासन से यह अपील की गई है कि वादकारियो को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयास करें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin–
- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




