आगरा १९ जुलाई 2025:
अभिनेत्री कंगना रनौत को किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह से जुड़े एक मामले में जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने आज तथ्यों पर बिंदुवार जवाब दाखिल करने के लिए 8 अगस्त, 2025 तक का समय दे दिया है।
कंगना के वकील ने संसद सत्र में उनकी व्यस्तता का हवाला देते हुए जवाब प्रस्तुत करने के लिए और समय की मांग की थी, जिस पर वादी पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।
आज जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की कोर्ट में कंगना रनौत के अधिवक्ताओं ने एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि संसद का सत्र शुरू होने के कारण कंगना संसद की कार्यवाही में व्यस्त हैं और इस वजह से रिवीजन में दिए गए तथ्यों पर जवाब देने के लिए कोई विचार-विमर्श नहीं हो सका है।
प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया कि कंगना के अधिवक्ताओं को रिवीजन की कॉपी 30 जून, 2025 को मिली थी, लेकिन संसद में व्यस्तता के चलते कंगना से विचार-विमर्श नहीं हो पाने के कारण जवाब प्रस्तुत नहीं किया जा सका है। इसलिए जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया जाए।
Also Read – पति की हत्या के आरोप में पत्नी सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश
वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह, भैया राजीव सिंह, सुमंत चतुर्वेदी और बी.एस. फौजदार ने इस प्रार्थना पत्र पर घोर आपत्ति व्यक्त की।
उन्होंने तर्क दिया कि जब विपक्षी (कंगना) के अधिवक्ताओं ने 30 जून, 2025 को रिवीजन की कॉपी प्राप्त कर ली थी और आज की तारीख में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, तो जानबूझकर मामले को विलंबित करने के उद्देश्य से यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, जिला जज ने कंगना रनौत को जवाब प्रस्तुत करने के लिए 8 अगस्त, 2025 की तिथि निर्धारित कर दी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







