देरी से दाखिल याचिका पर याची को कानूनी राय लेने की दी मोहलत
आगरा/ प्रयागराज 20 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल करने में हुई देरी की माफी अर्जी की पोषणीयता के मुद्दे पर याची को कानूनी राय प्राप्त करने के लिए समय प्रदान किया है।
Also Read – नाबालिग के साथ रेप कर शादी के लिए बेचने वाले आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की खारिज
याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 18 अक्टूबर को होगी है।
कोर्ट ने कहा है कि चुनाव याचिका के दाखिले में देरी की माफी की अर्जी स्वयं में ग्राह्य नहीं है।याची स्वयं अदालत में है इसलिए वह इस मुद्दे पर कानूनी सलाह लें ले।
यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने विजय नंदन की चुनाव याचिका पर दिया है।
कोर्ट ने कहा कि चुनाव याचिका पहली बार तीन सितंबर को पेश की गई थी। जिसपर 19 दिन की देरी से दाखिल होने की रिपोर्ट दी गई। हालांकि याचिका दाखिल करने में देरी की माफी के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है ।
Also Read – आगरा ताजमहल /तेजोमहादेव केस में अगली सुनवाई की तिथि 27 सितंबर
कोर्ट ने याची से पूछा कि क्या वह इस पहलू पर कानूनी राय लेना चाहते हैं या समय लेना चाहते हैं। याची ने समय की मांग की। इस पर कोर्ट ने याचिका को 18 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

चुनाव याचिका में पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव को चुनौती दी गई है। याची का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने उसका नामांकन मनमाने ढंग से खारिज कर दिया था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026
- 11885 बोतल कोडीन कफ सीरप की तस्करी के आरोपियों को राहत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत - February 4, 2026







