आगरा 10 अप्रैल ।
ताजमहल/ तेजोमहालय में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की मांग को लेकर दाखिल किए गए मुकदमे में गुरुवार को सुनवाई अदालत में नहीं हो सकी।
अगली सुनवाई 23 मई को होगी। ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए 23 जुलाई को सावन के महीने में जलाभिषेक दुग्धाभिषेक और अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की मांग को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर एवं झम्मन सिंह रघुवंशी के द्वारा वाद दायर किया था ।
Also Read – आगरा अदालत में चल रहे राणा सांगा मामले में पोषणीयता पर हुई बहस, अगली सुनवाई 23 मई को
वादी कुंवर अजय तोमर का दावा है कि राजा परमार्दिदेव देव द्वारा 1155 से 1212 के मध्य में बनवाया गया तेजोमहालय शिव मंदिर बताया था और बाद में राजा मानसिंह एवं राजा जयसिंह ने इसे अपना महल बनाया और शिव मंदिर सुरक्षित रखा पिछली सुनवाई 6 मार्च को हुई थी, जिसमें सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के पक्षकार बनने वाली अर्जी पर बहस होनी थी।
अदालत में 10 अप्रैल को मामले की सुनवाई होनी थी जो नहीं हो सकी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी पंजाब निवासी जगतार को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया फैसला - March 27, 2026
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026







