आगरा 17 दिसम्बर ।
अधिवक्ताओं एवं उसके परिजनो के साथ मारपीट एवं उंगली चबा कर गम्भीर रूप से घायल करने के मामलें मे निहाल सिंह एवं उसकें पुत्र गण दीपक, रिंकू एवं मंजीत निवासी गण नई आबादी मनोहर पुर जिला आगरा के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज हुआ।
मामलें के अनुसार वादी मुकदमा महेश चन्द एडवोकेट, निवासी भगवती कुंज, न्यू लॉयर्स कॉलोनी, थाना न्यू आगरा का आरोप था कि वह 7 दिसम्बर 24 की शाम 5.40 बजें करीब वह अपने अधिवक्ता मित्र अजय किशोर सागर के साथ घर में बैठे थे।
Also Read – पत्नी को दहेज की खातिर फांसी के फंदे पर लटकाने के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

तभी उनके पुत्र अभिषेक के सालें दीपक, रिंकू, मंजीत एवं ससुर निहाल सिंह ने घर में घुस गाली गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी । साथी अधिवक्ता द्वारा पुत्र एवं पत्नी के बीच बचाब पर आरोपियों नें उनके साथ भी मारपीट की ।
आरोपी दीपक ने वादी महेश चन्द एवं उनके अधिवक्ता मित्र की उंगलियां चबा उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वादी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में दर्ज हुआ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- किरावली में ‘प्री मेगा शिविर’ का आयोजन: योजनाओं की मिली जानकारी, पुष्टाहार का हुआ वितरण - February 4, 2026
- किराये के विवाद में पथराव और मारपीट के आरोपी 30 साल बाद बरी - February 4, 2026
- मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी: चेक बाउंस होने पर आरोपी कोर्ट में तल - February 4, 2026







