मैरिज होम संचालक की जमानत पर 10 सितम्बर को होगी सुनवाई
आगरा 5 सितंबर ।
थाना सदर से सम्बंधित दलित युवती के साथ दुष्कर्म के प्रकरण मे मैरिज होम संचालक भाजपा नेता प्रेम चन्द कुशवाह की तरफ से अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया उक्त मामले मे 10 सितम्बर को सुनवाई हेतु तारीख नियत की गई है |
Also Read – अदालत के आदेश की अवहेलना करना एस.डी.एम. खेरागढ़ को पड़ा महंगा
गुरुवार को वादिनी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र देते हुए जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिए जाने की प्रार्थना की गई थी।
मैरिज होम संचालक पर आरोप था कि उसने दलित युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को बचाने मे सहयोग किया था, पूर्व में उसके विरुद्ध शांति भंग के आरोप मे पुलिस ने कार्यवाही की थी ।
बाद में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में उसका संशोधित रिमांड स्वीकृत हुआ था।अब 10 सितबंर को मैरिज होम संचालक की जमानत पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में सुनवाई होगी।
Also Read – धारा 156(3) के फौजदारी प्रकीर्ण प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए थाना सदर बाजार को एफआईआर दर्ज करने के आदेश
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp Group – Click Here
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







