आगरा /प्रयागराज 26 अक्टूबर ।
विज्ञान संस्थान, बीएचयू में पिछले महीने जंतु विज्ञान विभाग में असोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग, भारत सरकार, बीएचयू और यूजीसी से 6 सप्ताह में जबाब देने को कहा है।
बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में न्यायमुर्ति प्रकाश पाड़िया की एकल पीठ ने यह आदेश दिया। आदेश को शुक्रवार को अपलोड किया गया।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन को दी गई विदाई
याची समरेंद्र कुमार सिंह की तरफ से अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बहस करते हुए कहा की बीएचयू द्वारा यूजीसी शिक्षक नियुक्ति नियमावली, 2018 की अनदेखी कर नियुक्ति की गई है।
याची के पास योग्यता होने के बाद भी एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हेतू इंटरव्यू में नहीं बुलाया गया।
अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बहस के दौरान कहा की पोस्ट डॉक्टरल अनुभव को बीएचयू द्वारा शिक्षण अनुभव के तौर पर नहीं माना जा रहा है।

Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी को जमानत
याचिकाकर्ता समरेंद्र कुमार सिंह, विज्ञान संस्थान, बीएचयू में सहायक प्रोफेसर हैं। याचिका अमिताभ त्रिवेदी और विकास कुमार के माध्यम से दायर किया गया था लेकिन याचिकाकर्ता के तरफ से बहस अधिवक्ता सौरभ तिवारी कर रहे है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विवाहित रहते हुए तीसरे व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन’ अवैध, सुरक्षा देने से किया इंकार - March 29, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: “पैसों की वसूली के लिए धूमनगंज थाने को बना दिया गया ‘सिविल कोर्ट'” - March 27, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा “भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश, कोई भी मत ‘एकमात्र सच्चा धर्म’ होने का दावा नहीं कर सकता” - March 27, 2026







