आगरा 20 जनवरी ।
जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग द्वितीय के अध्यक्ष आशुतोष एवं सदस्य गण पारुल कौशिक एवं राजीव सिंह ने अपने एक आदेश में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी एमजी रोड आगरा को वादी सतीश कुमार शर्मा निवासी ग्राम पिपरोंन थाना बसेड़ी धौलपुर राजस्थान की चोरी गई बोलेरो की बीमित राशि 4 लाख 230000 आदेश के 30 दिन के अंदर अदा करने के आदेश किए हैं।
वादी सतीश कुमार शर्मा ने अपनी बोलोरो गाड़ी का नेशनल इंश्योरेंस कंपनी एमजी रोड आगरा से बीमा कराया था। जिसकी बीमा अवधि 24 दिसंबर 2011 से 23 दिसंबर 2012 तक वैध थी। दिनांक 25 दिसंबर 2011 को वादी अपने दोस्तों के साथ आगरा टीडीआई मॉल में पिक्चर देखने के लिए आया था ।

वादी ने अपनी बोलेरो माल के बाहर खड़ी अन्य गाड़ियों के पास खड़ी कर दी । फिल्म देखने के बाद रात्रि में जब वादी ने बाहर निकल कर देखा तो बोलेरो नहीं मिली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे । वादी ने थाना ताजगंज में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई तथा बीमा कंपनी को भी सूचित किया । गाड़ी के सारे कागज भी गाड़ी के साथ ही चोरी हो गए।
पुलिस ने विवेचना को उपरांत 28 मार्च 2013 को एफ आर लगाकर कोर्ट में प्रस्तुत कर दी । वादी ने क्लेम की सारी औपचारिकता पूरी करते हुए बीमा कंपनी से क्लेम मांगा लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी बीमा कंपनी ने क्लेम नहीं दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







