न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया विरोध प्रदर्शन
आगरा 04 नवंबर ।
बार कॉउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता सहयोग समिति आगरा के सभी अधिवक्ता गण ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुये गाजियाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट रूम में किये गये बर्बर लाठी चार्ज का घोर विरोध किया गया तथा मा० महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
Also Read – गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अम्बेडकर बार आगरा ने किया विरोध प्रदर्शन

ज्ञापन में मांग की गयी कि जिला जज गाजियाबाद को अबिलम्ब बर्खास्त किया जाये तथा घायल अधिवक्ताओं को अविलंब सहायता राशि प्रदान की जाये। समिति के महासचिव कृपाल सिंह वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि अधिवक्ताओं पर बढ रही घटनाओं को रोका जाये तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसका प्रबंध किया जाए ।
Also Read – आगरा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने गाजियाबाद पहुंच कर अधिवक्ताओं की हड़ताल का किया समर्थन
धरना प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, महासचिव कृपाल सिंह वर्मा, योगेन्द्र सिंह दत्ता, संजय कुशवाह, गुडडू भाई, जयवीर सिंह, अधर कुमार शार्म, सुरेन्द्र सिंह पप्पू, प्रवीन प्रधान, भूपेन्द्र प्रधान, नरेश कुमार पाराशर, बच्चू सिंह बघेल, शैलेन्द्र रावत आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







