आगरा।
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निधन पर संपूर्ण अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है।
उनके सम्मान में यूनाइटेड बार एसोसिएशन द्वारा आगरा दीवानी परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।
पांच बार सदस्य और अध्यक्ष के रूप में अविस्मरणीय सेवा:
शोक सभा को संबोधित करते हुए अनूप कुमार शर्मा एडवोकेट (प्रत्याशी सदस्य, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश) ने कहा कि सिंह साहब का व्यक्तित्व बेहद बेबाक और जुझारू था।
Also Read – मिठाई की दुकान पर फायरिंग के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत मंजूर

उन्होंने कहा:
“बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लगातार 5 बार सदस्य और फिर अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों की जो सेवा की है, वह हमेशा अविस्मरणीय रहेगी। अधिवक्ता समाज उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।”
शोक प्रस्ताव और उपस्थिति:
शोक सभा के दौरान यूनाइटेड बार एसोसिएशन के सचिव विवेक पाराशर एडवोकेट ने शोक प्रस्ताव पढ़ा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Also Read – एक किलो चरस के साथ पकड़ा गया तस्कर दोषी करार, 4 वर्ष की कैद और 50 हजार जुर्माना
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे:
अध्यक्ष नरेश शर्मा, अशोक गुप्ता, अनूप कुमार शर्मा, विवेक पाराशर (सचिव), प्रमोद लवानिया, शोभित मोहन, सुमंत चतुर्वेदी, उमित शर्मा, माला गुप्ता, राजेंद्र बाखरू,प्रवेश कुलश्रेष्ठ, डी.सी. शर्मा, तनीषा शर्मा, उर्वशी वर्मा, सुमन उप्रेती एवं अन्य अधिवक्ताओं ने श्री प्रवीण कुमार सिंह के निधन को विधि जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- उपभोक्ता आयोग प्रथम ने टोरेन्ट पावर आगरा को दिया जोर का झटका 45 दिनों में कनेक्शन देने का आदेश देते हुए कहा कि बिजली जीवन के लिए मौलिक अधिकार - February 17, 2026
- पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल (UP) प्रवीण सिंह के निधन पर अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - February 17, 2026
- मिठाई की दुकान पर फायरिंग के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत मंजूर - February 17, 2026







