आगरा 27 नवंबर ।
अधिवक्ता परिषद, बृज आगरा इकाई की कलेक्ट्रेट इकाई के तत्वाधान में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क, आगरा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद मोहन अग्रवाल (प्रदेश मंत्री अधिवक्ता परिषद, बृज ), शंकर सैनी (प्रदेश मंत्री, अधिवक्ता परिषद, बृज), विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद बृज, मुख्य वक्ता अशोक कुलश्रेष्ठ प्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख आर एस एस रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण कुमार रावत एडवोकेट अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद बृज आगरा ने की तथा मंच संचालन राजेश कुमार गुप्ता महामंत्री अधिवक्ता परिषद, बृज आगरा इकाई ने किया।
Also Read – दलित उत्पीड़न एवं अन्य आरोप में चार आरोपियों की जमानत स्वीकृत
विवेक कुमार वार्ष्णेय एडवोकेट, मीडिया प्रभारी, अधिवक्ता परिषद बृज ,आगरा इकाई के अनुसार कार्यक्रम में संविधान की सुसंगतता व प्राथमिकता पर मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने अपने-अपने व्याख्यान दिए एवं विचार प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में व्यवस्थाएं पवन दिवाकर एडवोकेट, नवीन कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, अनिल चौधरी एडवोकेट, शुभम कुलश्रेष्ठ, अनुराग शर्मा ने की। कार्यक्रम में सहभागिता बसंत गुप्ता डीजीसी क्राइम , धर्मेंद्र वर्मा डीजीसी सिविल , अशोक चौबे डीजीसी रिवेन्यू, राजेश कुमार कुलश्रेष्ठ पूर्व मंत्री, अशोक कुमार गुप्ता एडवोकेट पूर्व डीजीसी, कृष्णा शुक्ला एडवोकेट, मोरध्वज सिंह इंदौलिया, नरेश राजपूत, जगदीश मित्तल अधिवक्ता किरावली तहसील, दिलीप कुमार दुबे एडवोकेट, कुलदीप दीक्षित एडवोकेट, एसएन दुबे एडवोकेट, गौरव जैन एडवोकेट, भरत शर्मा, शिवाकांत शर्मा, अजय ग्रीज, सुभाष गिरी, मधु शर्मा, अंजली वर्मा, अमिता राजपूत, शिल्पी राठौर, दीपक गुप्ता, सुमित पालीवाल, पाल सिंह राठौड़, मंजू द्विवेदी, राधा कृष्ण गुप्ता, विवेक उपाध्याय, प्रबल प्रताप, राहुल, जोगेंद्र परमार वीरेंद्र तोमर, नागेंद्र सिंह, कौशल शर्मा, दीपक शर्मा, देवेंद्र धाकरे, नरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, विजय गुप्ता आदि ने की ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी पंजाब निवासी जगतार को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया फैसला - March 27, 2026
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026







