आगरा 26 मार्च ।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समर्थन में न्याय पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक सांकेतिक धरना व प्रदर्शन दीवानी आगरा चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पार्क में अधिवक्ता सहयोग और शक्ति संघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
धरने और प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रोफेसर अरविन्द मिश्रा एडवोकेट ने कहा प्रायः यह देखने में लगातार आ रहा है कि सेवानिवृत्ति के बाद न्याय अधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में नियोक्ता सरकारों के प्रति न्यायिक अधिकारियों का झुकाव होता है । जिससे प्राकृतिक न्याय प्रभावित होता है। जनता में न्यायपालिका के प्रति अविश्वास का भाव उत्पन्न हो रहा है। ऐसी स्थिति में न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध त्वरित व प्रभावी कदम उठाया जाना अति आवश्यक है।
Also Read – आगरा में दाखिल राणा सांगा सिविल वाद में पोषणीयता पर सुनवाई 10 अप्रैल को
धरने में अधिवक्ताओं ने एक स्वर से न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गम्भीर चिंता प्रकट करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस भ्रष्टाचार के कारण ही गरीब एवं निर्धन व्यक्तियों को आज के समय में न्याय सुलभ नहीं हो पा रहा है। आज देश में भ्रष्टाचार एक गम्भीर समस्या बनती जा रही है।
न्यायपालिका में भी विभिन्न प्रकार से भ्रष्टाचार एवं पक्षपात व्याप्त हो रहा है। बिना राग द्वेष के, बिना दबाव व भय के, बिना प्रलोभन के न्यायपालिका को कार्य करना चाहिये। धरने में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद का समर्थन व्यक्त किया गया।
विचार व्यक्त करने वालों में अरुण सौलंकी एडवोकेट, सरोज यादव एडवोकेट, मेघ सिंह यादव एडवोकेट, अशोक शर्मा एडवोकेट, अखिलेश मिश्रा एडवोकेट, अरुण कुमार एडवोकेट, रवि अग्रवाल एडवोकेट, आलोक मुद्वगल एडवोकेट, देवेन्द्र धाकरे एडवोकेट, धीरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने अपने अपने सारगर्भित विचार प्रकट किए। धरने का संचालन डा० अजीत सिंह एडवोकेट ने किया तथा राकेश नौहवार, यतेंद्र गौतम, धीरज गुप्ता, बृजरान सिंह परमार, विचित्र तिवारी, आदित्य, राहुल, शुभम, शमा, राधा गुप्ता, राधा पाराशर, विवेक कुमार जैन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी पंजाब निवासी जगतार को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया फैसला - March 27, 2026
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026







