आगरा:
मतांतरण मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद रहमान कुरैशी की पुलिस रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सीजेएम कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर उनकी रिमांड अवधि को बढ़ा दिया है।
इसी मामले में आरोपी बनाए गए 10 अन्य लोगों की जमानत याचिका पर भी 5 अगस्त को ही सुनवाई होनी है। इन आरोपियों में एस.बी. कृष्णा उर्फ आयशा, शेखर राय उर्फ हसन अली, मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पंवार, रिथ बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम, उशमा खान, अबू तालिब, अब्दुल रहमान, जुनैद कुरैशी और मनोज कनौजिया शामिल हैं।
Also Read – फुटपाथ सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र और राज्यों को दिशानिर्देश बनाने का अंतिम मौका

इन सभी आरोपियों की ओर से महाराणा प्रताप बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिराज चौहान, नौशाद अहमद, निशा सैफी, महावीर शरण तिवारी, अभिषेक कटारा, रघुराज सिंह और विलाल अहमद ने सीजेएम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है।
5 अगस्त को मोहम्मद रहमान कुरैशी सहित सभी 11 आरोपियों की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




