आगरा ३१ जुलाई ।
अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 (एडीजे-3) माननीय विकास गोयल ने आरोपी मोनू पुत्र चंद्रभान को दोषी पाते हुए पांच साल की कैद और 2 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह मामला 11 सितंबर 2020 का है, जब न्यू आगरा थाने के सब-इंस्पेक्टर आनंद शर्मा गश्त कर रहे थे। उसी दौरान, उन्होंने मोनू को 303 बोर के अवैध तमंचे और दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया था।
Also Read – इलाहाबाद हाई कोर्ट में गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक इरफ़ान सोलंकी की ज़मानत अर्ज़ी पर हुई सुनवाई
पुलिस द्वारा की गई जांच पूरी होने के बाद, 27 नवंबर 2020 को आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
एडीजे-3 ने गवाहों के बयानों और विशेष अभियोजन अधिकारी घनश्याम गुप्ता की दलीलों को सुनने के बाद मोनू को दोषी करार दिया और उसे यह सजा सुनाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




