चेक बाउंस मामले में जोधपुर निवासी गोविंद वर्मा तलब।

चेक न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा, 3 जुलाई, 2025:

एक चेक डिसऑनर मामले में जोधपुर, राजस्थान के न्यू पाली रोड निवासी गोविंद वर्मा पुत्र विष्णु कुमार वर्मा को अदालत ने मुकदमे के विचारण के लिए तलब किया है। यह आदेश एसीजेएम-7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने दिया।

मामले के अनुसार, कमला नगर स्थित रमा माइक्रो फाइनेंस फाउंडेशन के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल राज ने अपने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में एक मुकदमा दायर किया था।

Also Read – श्रीकृष्ण विग्रह केस: अगली सुनवाई 5 अगस्त को

राहुल राज ने आरोप लगाया है कि गोविंद वर्मा ने उनकी फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था, लेकिन किस्तों का भुगतान नहीं किया।

आरोपी द्वारा दिया गया ₹60,000/- का चेक जब बैंक में भुगतान के लिए प्रस्तुत किया गया, तो वह डिसऑनर हो गया।अदालत ने अब आरोपी को मुकदमे के विचारण के लिए तलब करने का आदेश दिया है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *