आगरा, 28 जून 2025:
डॉ. अंबेडकर बार एसोसिएशन (पंजी.) आगरा ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को ग्रेज इन लंदन से प्राप्त उनकी विधि डिग्री “बैरिस्टर एट लॉ” के शताब्दी वर्ष को बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।
एसोसिएशन के महासचिव अर्जुन सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें अध्यक्ष राजीव सोनी एडवोकेट, महासचिव अर्जुन सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजेश सागर एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश गौतम एडवोकेट, कोषाध्यक्ष उमेश चंद प्रेमी एडवोकेट, संगठन सचिव विनेश सोनी एडवोकेट और संगठन सचिव मनीषा निगम एडवोकेट प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद ज़रारी, पूर्व कोषाध्यक्ष दुर्गेश चंद्रा सहित राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र, ओमकार, सिकंदर शहरा, नेत्रपाल जी, ब्रह्मजीत सिंह, हिमांशु ज़रारी, भारत सिंह जी, यतेंद्र सोनी, आशीष प्रिंस, राजेंद्र, राज प्रसाद, सिक्किम निमेष, कौशल कुमार, नरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार टैगोर, विनायक राठौर, केशव देव, देवेंद्र पाल सिंह (पूर्व पार्षद) और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य आदरणीय दिनेश भारत जी भी उपस्थित रहे।
डॉ. अंबेडकर बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यों और सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भी बड़ी संख्या में इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी ने मिलकर बाबा साहब के अतुलनीय योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यह कार्यक्रम बाबा साहब के आदर्शों और उनके गहन कानूनी ज्ञान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अत्यंत प्रेरक अवसर था। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट अर्जुन सिंह द्वारा किया गया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा में मां की निर्मम हत्या के आरोपी पुत्र को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा - October 25, 2025
- आगरा अदालत में गवाही के लिए हाजिर न होने पर विवेचक पुलिस उपनिरीक्षक का वेतन रोकने का आदेश - October 25, 2025
- 25 साल बाद फिरौती हेतु अपहरण के 6 आरोपी बरी, अपहृत ने नकारी गवाही - October 25, 2025







1 thought on “डॉ. अंबेडकर बार एसोसिएशन आगरा ने “बैरिस्टर एट लॉ” डिग्री के शताब्दी वर्ष पर बाबा साहब को किया नमन”