आगरा 24 फ़रवरी ।
बल्बा, धमकी, गाली गलौज एवं घर में घुस मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव मे सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह ने बरी करने के आदेश दिये।
थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले के अनुसार विजय नगर की कोठी में ड्राईवरी करने वाले भूपेंद्र सिंह का आरोप था कि 23 अगस्त 2020 की रात्रि 10.30 बजे करीब कोठी के गेट के सामने दो लडकें शराब के नशे में गिर गये।वादी द्वारा उन्हे पानी पिला होश में लाया गया। उन्होने वादी पर आरोप लगाया कि उसकीं वजह से वह गिर गये है ।
Also Read – आगरा के प्रसिद्ध राम बाबू परांठे वालों के परिवार से जुड़े दम्पत्ति चैक डिसऑनर मामले में अदालत में तलब

उन्होने फोन कर अपने साथियों को बुला वादी के साथ मारपीट की।जान बचाने हेतु घर में घुसने पर आरोपियो ने घर में घुस उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की।
वादी की तहरीर पर रोहित उर्फ सेंटी, सप्तऋषि, नितिन मिश्रा, हितेश उर्फ जॉनी एवं आकाश कुमार निवासी गन इनर रिंग रोड, थाना हरीपर्वत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।
अभियोजन की तरफ से वादी मुकदमा भूपेंद्र सिंह एवं रामकुमार की गवाही दर्ज कराई गई।दोनों गवाहो के मुकरनें पर साक्ष्य के अभाव एवं आरोपियों के अधिवक्ताओं मो.नासिर एवं रजिया खान के तर्क पर सीजेएम ने आरोपियों को बरी करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




