आगरा 17 फरवरी ।
आगरा में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर फतेहपुर सीकरी का नाम विजयपुर सीकरी पुनर्स्थापित करने के लिए आगरा सिविल न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर सरकार को पोस्टकार्ड लिखा है ।
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि फतेहपुर सीकरी का मूल नाम विजयपुर सीकरी है जिसकी पुष्टि सिकरवारों की ख्यात, जनश्रुतियों व अन्य दस्तावेजों से होती है।cजिसे मुस्लिम इतिहाकारो ने अपनी भाषा में फतहपुर लिखा है।


आगरा सिविल न्यायालय में फतेहपुर सीकरी के संबंध में दो सिविल केस पहले से अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह द्वारा दायर किये गए है। जिनके अनुसार अबुल फजल ने अपनी अकबरनामा में लिखा है कि अकबर ने फतहपुर का नाम फतेहाबाद रखा और सिकरवारों की ख्यात में इसका मूल नाम विजयपुर सीकरी लिखा है।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को यह पोस्ट कार्ड अधिवक्ता नरेश सिकरवार, एस पी सिंह सिकरवार, प्रवीन कुमार जैन, शाहिद परवेज, देशराज सिंह धाकरे, अशोक कुमार यादव, कालीचरन कुशवाह, कुलदीप सिंह, मुकेश सिकरवार, बिकेश सिंह, जे पी धाकरे, उदयपाल सिंह परमार, राम अनुग्रह सिंह आदि अधिवक्ताओं ने लिखा है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




