आगरा।
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय संगीता कुमारी की अदालत ने किशोरी के अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए आरोपी को सात वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
अदालत ने यह फैसला पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से पीड़िता की बरामदगी और अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर सुनाया।
थाना जगदीशपुरा में दर्ज मामले के अनुसार, अलबतिया निवासी वादी ने 9 फरवरी 2019 को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि 7 फरवरी 2019 को शिवपुरी, थाना सिरौली, जिला बरेली निवासी जोगेंद्र उर्फ अमन उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
वादी ने कई स्थानों पर पुत्री की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने 13 मार्च 2019 को आरोपी जोगेंद्र उर्फ अमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीड़िता को बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीड़िता को अपने साथ बरेली ले गया था।
Also Read – जनपद न्यायालय में 28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, यातायात चालानों का होगा निस्तारण

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और 16 मार्च 2019 को पीड़िता के बयान दर्ज कर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की।
जांच पूरी कर पुलिस ने 4 मई 2019 को आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजन अधिकारी विमलेश आनंद ने अदालत में सात गवाह पेश किए।
गवाहों के बयानों और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय संगीता कुमारी ने आरोपी जोगेंद्र उर्फ अमन को दोषी पाते हुए सात वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026





1 thought on “किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के दोषी को सात वर्ष का कारावास”