Featured Video Play Icon

यूपी बार काउंसिल चुनाव: आगरा जिला अदालत दीवानी में उत्सव सा माहौल, पहले दिन 1598 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्यों को चुनने के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के प्रथम चरण का आगाज शुक्रवार को आगरा दीवानी परिसर में बेहद उत्साह और गहमागहमी के बीच हुआ।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी पुलिस बल के साये में पहले दिन का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जनपद आगरा में कुल 4,686 पंजीकृत अधिवक्ता मतदाता हैं, जिनमें से पहले दिन 1,598 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Also Read – ‘गवाही नहीं तो वेतन भी नहीं’: अदालत का कड़ा रुख, लापरवाह उपनिरीक्षक का वेतन रोकने का आदेश

परिसर में दिखा मेले जैसा नजारा:

चुनाव के मद्देनजर पूरा दीवानी परिसर बैनर, पोस्टरों और रंग-बिरंगी झालरों से पट गया है।

मतदान के दिन परिसर में किसी उत्सव या मेले जैसा माहौल नजर आया।

जिला जज के चेंबर के पीछे स्थित पार्क में स्थानीय और बाहरी जनपदों से आए प्रत्याशियों ने अपने-अपने सहायता केंद्र (टेंट) लगाए थे, जहाँ समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई।

Also Read – आगरा के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने स्टार हेल्थ इन्श्योरेंस कंपनी को दिया झटका

मतदान प्रक्रिया और चुनौतियां:

प्रदेश भर से कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 11 प्रत्याशी ताजनगरी आगरा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एडीजे 26 माननीय अमरजीत ने व्यवस्था संभालते हुए शुरुआत में तीन कमरों में 5-5 बूथ बनवाए थे।

हालांकि, वरीयता क्रम (Preferential Voting) के आधार पर एक अधिवक्ता को 25 वोट देने का अधिकार होने और बैलट पेपर में प्रत्याशियों की लंबी सूची के कारण वोटिंग की गति काफी धीमी रही। वकीलों की लंबी कतारों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेते हुए 12 और पोलिंग बूथ बढ़ाए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

दीवानी परिसर में सुरक्षा की कमान पुलिस और एस.एस.एफ (SSF) के हाथों में रही। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

निर्वाचन नियमों का कड़ाई से पालन कराते हुए मतदान स्थल के भीतर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।

न्यायिक कार्य रहा प्रभावित:

अधिवक्ताओं की मतदान में व्यस्तता और परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ के चलते अदालतों में सामान्य न्यायिक कामकाज काफी हद तक प्रभावित रहा।

कई मुकदमों की सुनवाई टालनी पड़ी क्योंकि अधिवक्ता वोटिंग और चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे।

कल भी जारी रहेगा मतदान:

आगरा में दूसरे दिन का मतदान शनिवार, 17 जनवरी को भी जारी रहेगा। इसके साथ ही फतेहाबाद कोर्ट में भी कल ही वोट डाले जाएंगे।

11 स्थानीय प्रत्याशियों के साथ-साथ बाहरी जिलों से आए दिग्गजों ने भी अंतिम समय तक वोटरों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *