अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बरी, पीड़िता और वादी अपने बयान से पलटे

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

अपहरण और दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी विजय को अदालत ने बरी कर दिया है। यह फैसला एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तब सुनाया, जब मुकदमे की वादिनी और पीड़िता दोनों ही अपनी पिछली गवाही से मुकर गए।

मामला फतेहपुर सीकरी थाने में दर्ज हुआ था। वादिनी ने शिकायत में कहा था कि उनकी बहन 25 फरवरी 2021 की रात को अचानक घर से गायब हो गई थी। दो दिन की तलाश के बाद, उन्हें पता चला कि आरोपी विजय उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने वादिनी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया था।

Also Read – आगरा में पहली बार आयोजित हो रही है तीन दिवसीय चतुर्थ “राष्ट्रीय प्राकृत संगोष्ठी “जिसमें होगी प्राचीन ज्ञान की आधुनिक व्याख्या”

इस मामले में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए अपने पहले बयान में आरोपी के खिलाफ बयान दिया था। लेकिन, जब वह अदालत में पेश हुई, तो उसने कहा कि वह उस दिन घर पर बिना बताए कुछ दिनों के लिए वृंदावन चली गई थी।

उसने यह भी कहा कि आरोपी ने न तो उसका अपहरण किया और न ही उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमे की वादिनी भी अदालत में अपने पहले के बयान से पलट गई।

अदालत ने वादी और पीड़िता के मुकर जाने के कारण सबूतों के अभाव में और आरोपी के वकील जयपाल कुशवाह के तर्कों को देखते हुए आरोपी को बरी करने का आदेश दिया।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बरी, पीड़िता और वादी अपने बयान से पलटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *