आगरा /मथुरा 27 फ़रवरी ।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट प्रबंधन केस संख्या-806/2024 श्री भगवान रमा-बल्लभ@रुक्मणी-कृष्ण विराजमान आदि बनाम श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट आदि केस में श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान न्यायालय में हाज़िर हो गया।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रबंधन केस में विपक्षी संख्या-1 श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट है व विपक्षी संख्या-2 श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान है ।
Also Read – दलित उत्पीड़न एवं अन्य आरोप में पांच की जमानत स्वीकृत

आज दौरान सुनवाई विपक्षी संख्या 2 की तरफ से अधिवक्ता मुकेश कुमार खंडेलवाल ने अपना वकालतनामा लगाया व केस में अपना लिखित जबाब दाखिल करने के लिए न्यायालय से समय मांगा। जिस पर न्यायालय ने समय देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 10 मार्च नियत की है।
वादी अधिवक्ता के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मन्दिर की भूमि वर्ष 1920 से आज तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन संरक्षित है जिसकी कानूनन मालिक केंद्र सरकार है जिसके प्रबंधन में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए उक्त केस दायर किया गया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रबंधन केस सिविल न्यायालय (सी०डि०) एफटीसी, मथुरा में विचाराधीन है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- किरावली में ‘प्री मेगा शिविर’ का आयोजन: योजनाओं की मिली जानकारी, पुष्टाहार का हुआ वितरण - February 4, 2026
- किराये के विवाद में पथराव और मारपीट के आरोपी 30 साल बाद बरी - February 4, 2026
- मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी: चेक बाउंस होने पर आरोपी कोर्ट में तल - February 4, 2026







